कंगना रनौत ने आमिर खान पर साधा निशाना, धर्म-निरपेक्षता पर किये सवाल
बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्निस्ट आमिर खान एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। दरअसल इस वक्त वे अपनी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग के सिलसिले में तुर्की में हैं। इस दौरान उन्होंने रविवार को तुर्की के राष्ट्रपति की पत्नी एमीन एर्दोगन से मुलाकात की है। इस मुलाकात के बाद से ही आमिर खान लगातार ट्रोल हो रहे हैं। यही नहीं और अब बॉलीवुड कि बेबाक क्वीन एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी आमिर पर जवाबी हमला किया है।
कंगना रनौत ने आमिर के पुराने बयान को लेकर आमिर खान पर तंज कसा है। आमिर ने अपने बयान में कहा था कि वे हिंदुत्व को थोड़ा-बहुत मानते हैं लेकिन वे अपने बच्चों को पूरी सख्ती के साथ इस्लाम फॉलो करने की नसीहत देंगे।
ट्वीट पर साधा निशाना
कंगना की टीम ने इस बयान को ट्वीट करते हुए लिखा, 'हिंदू + मुस्लिम = मुस्लिम। ये तो कट्टरपंथी है। दो अलग-अलग धर्म में शादी करने का सिर्फ ये मतलब नहीं होता है कि जीन्स और तौर तरीके का ही मिलन होगा। दूसरे धर्म में शादी करने का मतलब ये होता है कि दो धर्मों का भी मिलन होगा। उनका आपस में मिलाप होगा। बच्चों को अल्लाह की इबादत भी सिखाइए और श्री कृष्ण की भक्ति भी। यही धर्म-निरपेक्षता है ना आमिर खान?'
Hindu + Muslim = Muslim
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) August 17, 2020
Yeh toh kattarpanthi hai,outcome of a marriage is not just a blend of genes and cultures but even religions. Bachchon ko Allah ki ebadat bhi seekhayein aur Shri Krishn ki Bhakti bhi, yehi secularism hai na? @aamir_khan https://t.co/qo1ZOLNR7K
बात यही पर नही रूकी, इसके बाद कंगना रनौत की टीम ने एक और ट्वीट में लिखा, 'आप तो सबसे ज्यादा सहिष्णु थे आप कबसे हिंदुत्व के लिए असहिष्णु हो गए? हिंदू माताओं की संतानें जिनकी रगों में श्री कृष्ण और श्रीराम का खून बह रहा है, सनातन धर्म, भारतीय सभ्यता, यहां की संस्कृति जिनकी धरोहर है, वो सिर्फ और सिर्फ इस्लाम को फॉलो करेंगे, ऐसा क्यों?'
बता दें कि आमिर खान पहले भी अक्सर हीं कट्टर हिंदूवादी संगठनों के निशाने पर रहे हैं। आमिर खान के 'असहिष्णुता' से जुड़े बयान ने देश भर में बवाल करवा दिया था। फिल्म पीके को लेकर भी हिंदूवादी संगठनों ने उन पर हल्ला बोला था। इस वजह से पीके विवादो मे घिर गई थी।
टर्की विवाद से पहले भी इन वजहों से सुर्खियों में रह चुके हैं आमिर खान
Bollywood Celebs Deaths 2020: इरफ़ान से लेकर निशिकांत तक, 2020 ने इंडस्ट्री से बहुत कुछ छीन लिया

0 टिप्पणियाँ